ईश्वरप्पा संभालेंगे कर्नाटक भाजपा की कमान
बेंगलुरू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई में मची आंतरिक कलह को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बेहद करीबी माने जाने वाले के. एस. ईश्वरप्पा को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की तैयारी कर ली गई है।
पार्टी के एक नेता ने बताया कि ईश्वरप्पा गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा देंगे और पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन करेंगे। वह फिलहाल मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं।
पार्टी नेताओं के मुताबिक उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाएगा और 30 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की उपस्थिति में वह अपना कार्यभार संभालेंगे। वह वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सदानंद गौड़ा का स्थान लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications