दक्षिणी सूडान में हथियारों के प्रवाह से अमेरिका चिंतित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी राजदूत सूसन राइस ने कहा कि सूडान मामले पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हथियारों की बढ़ती संख्या और शांति समझौते के बाद होने जा रहे चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
परिषद की बैठक के बाद राइस ने संवाददाताओं से कहा कि हिंसा में वृद्धि चिंता का कारण है।
राइस ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र और सूडानी सरकार के साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है जिससे स्थानीय चुनाव कराए जा सकें।
उन्होंने कहा कि उत्तरी सूडान से दक्षिणी सूडान में हथियार पहुंच रहे हैं।
सूडान में गृहयुद्ध में अब तक 20 लाख लोगों की मौत हुई है। शांति समझौते पर खार्तूम की नेशनल कांग्रेस पार्टी और दक्षिणी सूडान के मुख्य विपक्षी संगठन सूडान पीपुल लिबरेशन मूवमेंट (एसपीएलएम) ने हस्ताक्षर किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications