आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री से की कृष्णा ने मुलाकात (लीड-1)
स्मिथ से मिलने के लिए जाने से पहले कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यह जानना चाहूंगा कि भारतीय छात्रों पर हो रहे हमले के सिलसिले में आस्ट्रेलियाई सरकार क्या कदम उठा रही है।"
आस्ट्रेलियाई सूत्रों के मुताबिक भारतीय छात्रों पर हमले के अलावा दोनों नेताओं ने आतंकवाद, अफगानिस्तान और यमन की मौजूदा स्थिति और भारत में होने वाले विश्व कप हॉकी के मुद्दे पर भी चर्चा की।
'अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने दोनों नेता अपने-अपने देशों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन पहुंचे हुए हैं।
आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी महीने 21 वर्षीय भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या कर दी गई थी। अब भारतीय टैक्सी चालकों को भी वहां निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत 16 जनवरी को बालारात शहर में एक टैक्सी चालक को निशाना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications