हैती की मदद के लिए सम्मेलन करेगा संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस सम्मेलन के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और संयुक्त राष्ट्र ने नुकसान और जरूरतों का आकलन आरंभ कर दिया है। यह सम्मेलन न्यूयार्क में होगा।
गौरतलब है कि विगत 12 जनवरी को हैती में शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें लगभग दो लाख लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications