इथोपियाई विमान का ब्लैक बॉक्स और 32 शव बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अब तक कुल 32 शव बरामद किए जा चुके हैं। विमान में सवार सभी लोगों की मौत होने की आशंका है।
लेबनानी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी बचाव दल ने अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से ब्लैक बाक्स के स्थान का पता मंगलवार को ही लगा लिया था। करीब 500 मीटर की गहराई पर पड़े ब्लैक बाक्स को बुधवार को बरामद किया गया।
दुर्घटना के बाद बचाव दल भूमध्य सागर में लगातार काम कर रहे हैं। विमान पर सवार यात्रियों के शवों अलावा विमान के टुकड़े और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
बेरूत के रफीक हरीरी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तूफानी मौसम में विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया और वह समुद्र में गिर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications