आस्ट्रेलियाई किशोरों ने किया है भारतीयों पर हमला (लीड-1)
यह दस्तावेज विक्टोरिया पुलिस द्वारा सरकार को सौंपा गया है।
इसके पहले 11 जनवरी को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा को फोन कर मेलबर्न में भारतीय छात्र नितिन गर्ग की दो जनवरी को हुई हत्या पर शोक जताया था।
समाचार पत्र द एज ने भारतीय समाचार पत्र 'द हिंदू' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इस दस्तावेज के अनुसार भारतीयों पर हमलों के लिए मार्च 2009 और पांच जनवरी के बीच गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लगभग आधे लोग किशोर हैं।
दस्तावेज में स्पष्ट किया गया है कि भारतीयों पर हुए 18 बड़े हमलों में से मई और जून में हुए दो हमले के मामले अभी अनसुलझे हैं।
द एज ने अनाम सूत्रों के हवाले से कहा है, "आस्ट्रेलियाई सरकार ने शुरू में भारतीयों को अधिक जानकारी देने का विरोध किया था, क्योंकि वह चाहती थी कि इन मामलों में नस्लवाद का संकेत ज्यादा न दिख पाए।"
दस्तावेज में कहा गया है कि 18 मामलों में दो व्यक्ति एक ट्रेन के नीचे आकर मौत के शिकार हो गए। बाकी मामलों में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह दस्तावेज ऐसे समय पर सामने आया है, जब सोमवार रात दो भारतीय छात्रों पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications