सिब्बल गुरुवार को मिलेंगे राज्यों के शिक्षा सचिवों से
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले कुछ सालों में भारत में शिक्षा के स्तर में सुधार आया है। उसे और प्रोत्साहित करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल राज्य के शिक्षा सचिवों से गुरूवार को भेंट करेंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सिब्बल देश में चल रहे सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए)और अन्य शिक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।"
हाल में जारी सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार देश में बुनियादी शिक्षा के परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पूरे देश में ज्यादातर बच्चे विद्यालय जा रहे हैं। हालांकि अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल इस मामले में पीछे रह गए हैं।
देश के 633 जिलों में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों की संख्या वर्ष 2006-07 के 1.19 लाख से बढ़कर 1.28 लाख पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications