एयर इंडिया का विलय पूरी तरह योजनाबद्ध था
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की नागरिक उड्डयन कंपनी एयर इंडिया में इंडियन एयरलाइंस का विलय पूरी तरह योजनाबद्ध था और इन दोनों कंपनियों को फिर से अलग करने की कोई योजना नहीं है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "विलय को विचारपूर्वक किया गया और यह सभी सरकारी एजेंसियों का सामूहिक निर्णय था।"
वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस लिमिटेड और एयर इंडिया का विलय करते हुए एक कंपनी नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का गठन किया गया था।
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की स्थायी संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय की आलोचना की थी और इसे जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया था।
समिति ने कहा था, "बिना किसी तैयारी और सलाह के जल्दबाजी में फैसला लिया गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि सभी प्रक्रियाओं में देरी हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications