अमर सिंह के सभी पद मोहन सिंह को दिए गए (लीड-1)
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बुधवार को दिल्ली में यह घोषणा की। उन्होंने इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वंभर प्रसाद निषाद और रामआसरे कुशवाहा को महासचिव व राज्यसभा सदस्य बृजभूषण तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की।
तिरसठ वर्षीय मोहन सिंह देवरिया से सपा के सांसद रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव वह हार गए थे। एक प्रखर वक्ता और समाजवादी चिंतक के रूप में उनकी विशेष पहचान है।
अमर सिंह ने गत छह जनवरी को दुबई से अपना इस्तीफा भेजा था। मुलायम ने गत 18 जनवरी को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications