सपा को कृष्ण जैसे सारथी की तलाश : शिवपाल
यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि सपा को भगवान श्रीकृष्ण जैसे सारथी की तलाश है, जिनकी मदद से पांडवों ने कौरवों पर जीत दर्ज की थी। सिंह ने कहा कि पांडवों ने सच्चाई के रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ विजय हासिल की थी, ठीक उसी तरह सपा उत्तर प्रदेश की भ्रष्ट मायावती सरकार के अत्याचारों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। ऐसे में कृष्ण जैसा सारथी अगर पार्टी को मिल जाए तो उसकी मदद से हम हर लड़ाई जीत लेंगे। मालूम हो कि अमर सिंह को सपा का सारथी माना जाता रहा है।
शिवपाल ने यह बयान सपा के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके अमर सिंह के उस बयान के जवाब में दिया जिसमें अमर सिंह ने कहा था कि सपा पांच पांडवों की पार्टी है। पार्टी में पांच पांडव हैं और वही पार्टी को चला रहे हैं।
अमर सिंह द्वारा सपा के एजेंडे के खिलाफ अलग राज्य की मांग के बारे में शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विभाजित करने का सपा ने हमेशा विरोध किया है और आगे भी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications