ओलंपिक एथलीट अजमेर सिंह का निधन, पार्थिव शरीर शोध हेतु दिया गया
कई वर्षो तक पंजाब विश्वविद्यालय में खेल विभाग के निदेशक पद पर काम कर चुके सिंह का पार्थिव शरीर शोध कार्य के लिए 'पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च' (पीजीआईएमईआर) को दान में दे दिया गया।
पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में जन्मे सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों में पहले स्वर्ण और फिर 200 मीटर में रजत पदक जीतकर शोहरत हासिल की थी।
वह 1964 के टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के प्रतिनिधि थे। खेलों में शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें 1966 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।
पंजाब प्रांत के खेल निदेशक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। परगट ने कहा कि सिंह के रूप में देश ने युवाओं को प्रेरित करने वाली एक अग्रणी खेल हस्ती को खो दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications