इटली के चिकित्सक ने दिल के 10 मरीजों की सस्ते में की सर्जरी
यहां श्री साईं बाबा हृदय संस्थान में बुधवार को इटली के तुरीन विश्वविद्यालय के अस्पताल में हृदय रोग विभाग के निदेशक 58 वर्षीय इमाद शीबेन ने सर्जरी की।
इन 10 मरीजों में से तीन जनजातीय समुदाय के हैं, जिनके हृदय की धमनियों में जटिल रुकावटें आ गई थीं।
श्री साईं बाबा हृदय संस्थान के प्रमुख अनिरूद्ध धर्माधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "सभी 10 मरीज बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्हें कल तक छुट्टी दे दी जानी चाहिए।"
धर्माधिकारी ने बताया कि वर्ष 1998 में मिलान विश्वविद्यालय में चिकित्सा की पढ़ाई के दौरान शीबेन उनके सीनियर थे।
उन्होंने हंसते हुए बताया, "मैंने उन्हें नासिक में शल्य चिकित्सा के लिए ही बुलाया था। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि नामी चिकित्सक बड़े शहरों में ही जाना पसंद करते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रतिष्ठित चिकित्सक छोटे शहर में आए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications