देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 56 करोड़ के पार
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में 1.91 करोड़ नए उपभोक्ता जुड़े और इस तरह कुल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 56.22 करोड़ हो गई। साथ ही देश में टेलीफोन घनत्व शानदार 47.89 फीसदी हो गया।
प्राधिकरण ने एक बयान में कहा है, "इस दौरान ब्रांडबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की कुल संख्या नवंबर के 75.7 लाख से बढ़कर 78.3 लाख हो गई। इसमें 3.56 फीसदी की मासिक वृद्धि हुई।"
दिसंबर के अंत तक लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर के 3.716 करोड़ से घटकर 3.706 करोड़ हो गई। दिसंबर 2009 में लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में 1.2 लाख की कमी आई।
लैंडलाइन टेलीफोन क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की दो कंपनियां भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर निगम लिमिटेड की संयुक्त हिस्सेदारी 85.22 फीसदी है।
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच कॉल शुल्कों में कमी करने को लेकर जारी जंग के कारण शहरों में टेलीफोन घनत्व 100 फीसदी को पार कर गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications