भारत वर्ष 2016 तक दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा

बेंगलुरू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.राधाकृष्णन ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया है कि वर्ष 2016 तक दो अंतरिक्ष यात्रियों सहित एक यान सप्ताह भर की यात्रा पर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

राधाकृष्णन ने कहा, "हम वर्ष 2016 में एक मानवयुक्त उड़ान की योजना बना रहे हैं। इस उड़ान के साथ दो अंतरिक्ष यात्री सात दिनों तक पृथ्वी की निचली कक्षा में बिताएंगे।"

अंतरिक्ष विज्ञानी और इसरो के वरिष्ठ अधिकारी इस मिशन के लिए अधोसंरचना और सुविधाओं के निर्माण हेतु एक अग्रिम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस परियोजना पर 124 अरब रुपये की लागत आने की संभावना है।

योजना अयोग ने सैद्धांतिक रूप से मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान परियोजना को फरवरी 2009 ही मंजूरी दे दी है। आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने उस समय कहा था कि 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) और 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) के दौरान दो चरणों में इस मिशन के लिए और अधिक कोष आवंटित किया जाएगा।

राधाकृष्णन ने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, "हम मानवयुक्त मिशन के लिए अगले चार वर्षो के दौरान अंतरिक्ष मॉड्यूल तैयार कर लेंगे। उसके बाद अंतरिक्ष उड़ान के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया जाएगा।"

सरकार ने परियोजना पूर्व के कार्यो के लिए वर्ष 2007-08 में 95 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+