मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों की हटाने की प्रक्रिया समान हो : चावला
'इंटरनेशनल बेस्ट इलेक्टोरल प्रेक्टिस' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर चावला ने कहा, "मैंने हाल ही में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर निर्वाचन आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया के समान करने की मांग की है।"
इस सम्मेलन का आयोजन निर्वाचन आयोग की हीरक जयंती के मौके पर किया गया।
निर्वाचन आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने पिछले सप्ताह सुझाव दिया था कि निर्वाचन आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया के समान होना चाहिए क्योंकि उनके पास समान शक्तियां हैं।
पिछले वर्ष पूर्व निर्वाचन आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने तत्कालीन निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला को हटाने की सिफारिश की थी, लेकिन राष्ट्रपति ने उनकी सिफारिश खारिज कर दी थी।
वर्तमान व्यवस्था के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की तरह महाभियोग चलाकर पद से हटाया जा सकता है जबकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने सहयोगी आयुक्तों को हटाने की सिफारिश कर सकता है।
चावला ने कहा कि तीन सदस्यीय आयोग ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है लेकिन सरकार को अभी अपनी सिफारिश नहीं की है।
अनिवार्य मतदान के बारे में पूछे गए एक सवाल पर चावला ने कहा कि यह आम चुनाव में लागू करना संभव नहीं है।
चावला ने कहा कि आयोग मतदाता शिक्षा के बारे में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications