हिमाचल प्रदेश में तापमान में बढ़त

शिमला, 27 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। जबकि ऊपरी इलाकों में तापमान अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में रात के तापमान में वृद्धि हुई। यहां का तापमान शून्य से 9.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो मंगलवार से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राजधानी से 250 किलोमीटर दूर काल्पा शहर में रात का तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जबकि मंडी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। धर्मशाला में तापमान 5.7 डिग्री और कुल्लू जिले के भुंतर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.5 डिग्री, 6.1 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला में दूसरे दिन भी धूप खिली और मौसम खुशगवार रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जाहिर की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+