आईओसी के शीर्ष अधिकारी करेंगे पीएचडी
आईओसी बाजार में अग्रणी कंपनी के रूप में खुद को बरकरार रखने के लिए अपने अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता को निखारना चाहता है।
एमडीआई के डीन अशोक कपूर ने आईएएनएस से कहा, "आईओसी के कई अधिकारी हमारे संस्थान से पीएचडी करेंगे।"
कपूर ने कहा, "हमने इस बारे में पिछले सप्ताह एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। आप देखेंगे कि आईओसी के कई शीर्ष अधिकारी हमारे यहां कोर्स कर रहे होंगे।"
उन्होंने कहा, "कार्यकारी फेलोशिप कार्यक्रम से उनके नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। यह मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications