पाकिस्तान में विस्फोट में 3 बच्चों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमजद अली नामक एक स्थानीय नागरिक के हवाले से बताया है कि ऊपरी दिर जिले के नांगेर खानी क्षेत्र में एक जनजातीय के घर के निकट यह विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि घर पूरी तरह तबाह हो गया।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। यह इलाका स्वात घाटी के नजदीक है। इलाके के लोगों ने आतंकवादियों से लोहा लेने के लिए सशस्त्र समूहों का गठन किया हुआ है। स्वात घाटी कभी तालिबान आतंकवादियों का गढ़ हुआ करती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications