आंध्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 14 हुई

हैदराबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में बुधवार को दो और लोगों की मौत हो जाने से जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन दिनों पहले जहरीली शराब पीने वाले तीन और लोगों की काकीनाडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत मंगलवार देर रात हुई थी।

गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से सोमवार को सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि मंगलवार को चार लोगों ने दम तोड़ दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच गांवों के कई और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काकीनाडा में सरकारी जनरल अस्पताल में 50 लोगों को भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो दिनों में इस जिले में 150 से लेकर 200 लोगों ने विभिन्न स्थानों पर जहरीली शराब पी थी। अधिकारियों ने ऐसे सभी लोगों से तत्काल नजदीकी अस्पताल जाने की अपील की है।

गौरतलब है कि मरने वालों में ज्यादातर खेतीहर मजदूर हैं जिन्होंने पूर्वी गोदावरी जिले में अंबाजीपेटा मंडल के गागुलाकुरु अगराहरम से शराब पी थी।

राज्य सरकार ने मंगलवार को इस घटना की जांच के आदेश दे दिए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पी. रामकृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि शराब को और असरदार बनाने के लिए उसने कुछ गोलियां मिला दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+