आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री से मिलेंगे कृष्णा
दोनों विदेश मंत्रियों के बीच गुरुवार को यह मुलाकात होने की संभावना है। इस दौरान कृष्णा आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमलों से भारत में व्याप्त रोष के बारे में स्मिथ को जानकारी देंगे जबकि स्मिथ इस संदर्भ में आस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में कृष्णा को अवगत करा सकते हैं।
इसके अलावा कृष्णा ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड और अमेरिकन यूनियन के प्रतिनिधियों से भी द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। सम्मेलन की सह मेजबानी ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने की।
आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी महीने 21 वर्षीय भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या कर दी गई थी। अब भारतीय टैक्सी चालकों को भी वहां निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत 16 जनवरी को बालारात शहर में एक टैक्सी चालक को निशाना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications