शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 491 लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 490.64 अंकों (2.92 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,289.82 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16708.60 के उच्चतम और 16230.85 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 154.80 अंकों (3.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,853.10 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 5008.50 के उच्चतम और 4833.05 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 266.16 अंकों (3.98 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,429.16 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 434.19 अंकों (5.06 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,148.82 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.97 फीसदी की गिरावट आई जबकि धातु (5.82 फीसदी), ऑटो (4.78 फीसदी), बैंक (4.19 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (3.81 फीसदी), स्वास्थ्य क्षेत्र (3.01 फीसदी), बिजली (2.88 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.82 फीसदी) प्रौद्योगिकी (2.61 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.54 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.74 फीसदी), तेल एवं गैस (1.66 फीसदी) और दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में (0.71 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। केवल 338 कंपनियों के शेयरों में गिरावट जबकि 2581 कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखा गया। केवल 25 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications