बिहार में धूप खिली, परंतु सर्दी से राहत नहीं
पटना सहित राज्य के अन्य इलाकों में बुधवार को सुबह में हल्की धूप खिली। जिसे देख लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो सप्ताह से यहां कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे के बाद ही धूप के दर्शन हो रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बुधवार को सबसे सर्द क्षेत्र छपरा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटना में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, गया में 6.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बताया कि धूप के कारण कोहरे में कमी आई है।
बहरहाल, उन्होंने पश्चिमी विक्षोभ के चलते कोहरे की वापसी की आशंका जाहिर की है। लश्कर ने बताया कि बर्फीली हवा की वजह से अगले 24 घंटों में सर्दी में कमी आने की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications