अंतिम संस्कार के लिए अब 'मोटापा कर' भी भुगतिए
फिलहाल ज्यादा भारी भरकम शवों को बड़े श्मशानों में ले जाया जाता है।
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने मंगलवार को खबर दी है कि कई मामलों में केंट और ससेक्स के श्मशानों में शव वहां उपलब्ध भट्टियों में ठीक से आ ही नहीं पाते। इसलिए टनब्रिज वेल्स बोरो काउंसिल बड़े शवों के अंतिम संस्कार पर अधिभार लगाने पर विचार कर रही है। यह अधिभार श्मशान के सुधार के लिए भुगतान की जाने वाली 17 लाख पाउंड (27.40 लाख डॉलर) की राशि जुटाने में मददगार साबित होगा।
अधिभार की व्यवस्था लागू हो जाने के बाद मृतक के परिजनों से कहा जाएगा कि उन्हें भारी शवों के अंतिम संस्कार के लिए 40 पाउंड का अतिरिक्त अधिभार जमा करना होगा।
ब्रिटेन में प्रति वर्ष लगभग 430,000 लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications