सिख विरोधी दंगों पर सीबीआई और दिल्ली सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। निचली अदालतों में लंबित पड़े वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किये हैं।
मुख्य न्यायाधीश ए. पी. शाह और न्यायमूर्ति राजीव सहाय की खंडपीठ ने सीबीआई और दिल्ली सरकार से तीन फरवरी तक इस नोटिस का जवाब मांगा है।
अदालत ने 1984 के दंगों से जुड़ी एक समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस भेजे हैं। समिति ने दंगों से जुड़े मामलों की रोजानावार सुनवाई की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications