दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच गोलाबारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी 'योनहैप' ने ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ्स के एक सदस्य के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया ने सुबह 9.05 बजे कई गोले दागे।
एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया ने कई गोले दागे लेकिन वे सीमा रेखा के पार नहीं गिरे।
दोनों देशों में बढ़ते तनावों के बीच यह गोलाबारी हुई है। उत्तर कोरिया ने कुछ समय पहले दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्ध की धमकी दी थी।
दक्षिण कोरिया के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बुधवार को गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कोरिया की गोलाबारी के जवाब में दक्षिण कोरिया ने भी तोपों से गोलाबारी की। परंतु रक्षा मंत्रालय या चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इसकी पुष्टि नहीं की।
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सात वर्षो में पहली बार नवंबर में समुद्री संघर्ष हुआ। सीमा का उल्लंघन करने पर दक्षिण कोरिया की नौसेना ने उत्तर कोरिया के एक युद्धपोत को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications