गोवा में रूसी बच्ची के साथ दुष्कर्म (लीड-1)

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची की मां ने मंगलवार शाम पर्नम थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि बच्ची के साथ वारदात उस समय हुई जब वह नहा रही थी। आरोपी फरार है।

पुलिस निरीक्षक उत्तम राउतदेसाई ने आईएएनएस को बताया, "बच्ची समुद्र में नहा रही थी और उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने इसके बारे में अपनी मां को बताया।"

चिकत्सा जांच में बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमान बताया गया है जो संभवत: आसपास ही रहता है।"

बाल अधिकारों से जुड़े संगठनों और विशेषज्ञों ने पुलिस के दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने का स्वागत किया है। गोवा के जानेमाने वकील रविराज छोडांकर ने आईएएनएस से कहा, "किसी तरह का शारीरिक दुर्व्यवहार दुष्कर्म के रूप में लिया जाना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि बीते साल दिसम्बर में रूस की 25 वर्षीय युवती के साथ गोवा के एक स्थानीय नेता ने दुष्कर्म किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+