आंध्र में 'संवैधानिक संकट' पर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका स्वीकार
पूर्व सांसद एम. नारायाण रेड्डी की ओर से दायर इस याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष एन. किरन कुमार रेड्डी इन इस्तीफों को अपने पास लेकर बैठे हुए हैं और वह न तो उसे स्वीकार कर रहे हैं और न ही अस्वीकार।
प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए इस पर सुनवाई के लिए एक फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
याचिका में सर्वोच्च न्यायालय से संवैधानिक संकट से जुड़े इस मसले में हस्तक्षेप की मांग की गई है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा के 294 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications