कश्मीर और लद्दाख में शीत लहर में कमी
श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में घाटी तथा लद्दाख में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। यहां जारी शीत लहर में कमी आई है।
श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।
श्रीनगर में स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में छिटपुट बारिश और हिमपात होने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications