लाल चौक पर ध्वजारोहण नहीं होने की भाजपा ने निंदा की

जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा नहीं फहराए जाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निंदा की है। पिछले 19 वर्षो से गणतंत्र दिवस के मौके पर हमेशा ही लाल चौक पर झंडा फहराया जाता था लेकिन मंगलवार को वहां न तो झंडा ही फहराया गया और न ही वहां कोई रौनक दिखी।

भाजपा विधायक अशोक खजूरिया ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अलगाववादी ताकतों के खिलाफ मुस्तैदी से खड़ा होने की सरकार की अक्षमता को यह प्रदर्शित करता है।"

उन्होंने सरकार पर अलगाववादी ताकतों और समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ झुकने का आरोप लगाया।

लाल चौक स्थित क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराने की शुरुआत 1991 में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने की थी। इसके बाद से इस क्षेत्र में तैनात अर्धसैनिक बलों द्वारा प्रति वर्ष यहां तिरंगा फहराया जाता था लेकिन इस वर्ष केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से इस सिलसिले को जारी नहीं रखा गया।

सीआरपीएफ का कहना है कि यह आयोजन कभी भी राज्य सरकार की ओर से नहीं होता था। लाल चौक पर तैनात अद्धसैनिक बलों की ओर से निजी तौर पर इसका आयोजन किया जाता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+