मुजफ्फरनगर में 2 किसानों की हत्या
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजू बाबू ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के पंढेर गांव में मंगलवार रात किसान सरदार गोस्वामी और उनके बेटे सुभाष की अज्ञात लोगों ने गोलीमार हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक वारदात उस समय हुई जब दोनों देर शाम गóो के खेत से वापस घर आ रहे थे। गोलियां लगने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की जांच आरंभ कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications