उड़ीसा में इस सर्दी में अब तक 1,000 कछुओं की मौत

भुवनेश्वर से 174 किलोमीटर दूर केंद्रपाड़ा जिले में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के तहत देवी और धमरा नदीयों के मुहाने पर कछुए मृत पाए गए।

प्रभागीय वन अधिकारी पी. के. बेहरा ने आईएएनएस को बताया, "सर्दी के इस मौसम में कम से कम 1,000 कछुओं को मृत पाया गया। उनमें से कुछ की मौत इसी सप्ताह हुई है।"

बेहरा ने बताया कि गत वर्ष सर्दी के मौसम के दौरान इसी तट के आसपास करीब 2,000 कछुओं को मृत पाया गया था।

उन्होंने बताया कि कछुओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने विभिन्न कदम उठाए हैं जिसकी वजह से उनकी मृत्यु दर में कमी आई है।

सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में बेहरा ने बताया कि तटों के समीप ही कई शिविर स्थापित करने के साथ स्थिति पर नजर रखने के लिए दर्जनों अधिकारियों को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+