नक्सलियों ने एनएमडीसी खदान परिसर में 19 ट्रक फूंके
रायपुर, 27 जनवरी (आईएएनएस)
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 100 से अधिक नक्सलियों ने एनएमडीसी लिमिटेड के खनन परिसर पर धावा बोलकर 19 ट्रकों को आग लगा दी।
राजधानी से करीब 400 किलोमीटर दूर दक्षिण में किरांदुल में देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खदान के परिसर पर हथियारबंद नक्सलियों ने देर रात करीब दो बजे के करीब धावा बोला।
किरांदुल पुलिस थाने के प्रभारी लखन ठाकुर ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "नक्सलियों ने किरांदुल में एनएमडीसी के 11-बी भंडार में घुस गए थे। एनएमडीसी के द्वारा माल ढुलाई के लिए भाड़े पर लाए गए ट्रकों को जला दिया। इसके चलते खदान में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों में दहशत फैल गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications