राजनीति कर रही है भाजपा: चटवाल

चटवाल को भारत सरकार ने पद्म भूषण सम्मान देने का ऐलान किया है। इस पर भाजपा ने आपत्ति जताई है क्योंकि एक समय चटवाल पर भारतीय स्टेट बैंक के 90 लाख डॉलर के गबन का आरोप लगा था और इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चार्जशीट भी दायर किया था।

चटवाल ने कहा, "मुझे 'एलिस आइजलैंड मेडल ऑफ ऑनर' भी दिया था। यह पुरस्कार अमेरिकी सरकार की ओर से किसी के बारे में यह पता कर लेने के बाद दिया जाता है कि उसके खिलाफ कोई मामला तो नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मुझे भाजपा की आपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं अपने देश से प्यार करता हूं और उसके लिए विगत 30 वर्षो से काम कर रहा है। मैं राजनीतिक दलों की परवाह नहीं करता। वे आते-जाते रहते हैं।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा के लोकसभा में उपनेता गोपीनाथ मुंडे ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि चटवाल पर अतीत में लगे आरोप को देखते हुए पद्म सम्मान न दिया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+