गोवा में रूसी बच्ची के साथ दुष्कर्म
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची की मां ने मंगलवार शाम पर्नम थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि बच्ची के साथ वारदात उस समय हुई जब वह नहा रही थी।
पुलिस निरीक्षक उत्तम राउतदेसाई ने आईएएनएस को बताया, "बच्ची समुद्र में नहा रही थी और उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बच्ची ने इसके बारे में अपनी मां को बताया।"
चिकत्सा जांच में बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमान बताया गया है जो संभवत: आसपास ही रहता है।"
उल्लेखनीय है कि बीते साल दिसम्बर में रूस की 25 वर्षीय युवती के साथ गोवा के एक स्थानीय नेता ने दुष्कर्म किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications