पश्चिम बंगाल में लापता पुलिसकर्मी लौटा
इस हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक बिशाल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "राज्य सशस्त्र पुलिस का एक कांस्टेबल अजय पांडे बुधवार सुबह सकुशल थाने पर लौट आया। वह पिछले दो दिनों तक कहां रहा इस बारे में कुछ पता नहीं है। उससे शीघ्र ही बात की जाएगी।"
गर्ग ने कहा कि इलाके से नक्सलियों के सफाए के लिए समीप के जंगलों में गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
भारी संख्या में नक्सलियों ने सोमवार रात 11 बजे चंदापठार और सतनाला स्थित सुरक्षा बलों के शिविरों पर हमला किया था। दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी होती रही।
नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों संजय घोष और पांडे का अपहरण कर लिया था। घोष का शव मंगलवार को सतनाला के समीप के जंगल में पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications