भारतीयों पर हमलों में पांच आरोपी

स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10.20 बजे कुछ लोगों ने एक 18 वर्षीय छात्र पर हमला किया। इस छात्र को बाएं कान पर किसी धारदार हथियार से चोट आई है। हमलावरों ने पहले छात्रों पर छींटाकशी की थी। आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार उसके साथ के 22 वर्षीय एक अन्य छात्र को पीटा गया और उसकी कलाई पर चोट आई है।
पुलिस ने दो भारतीय छात्रों पर हमले की पुष्टि की लेकिन उन पर नस्लीय टिप्पणी की पुष्टि नहीं की। 18 वर्षीय छात्र को सेंट विंसेट अस्पताल ले जाया गया, जबकि 22 वर्षीय छात्र को इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी। भारतीय छात्रों पर हमले की घटना के संबंध में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया था। अन्य चार लोगों को आगे की जांच पूरी होने तक रिहा कर दिया गया।
पिछले वर्ष मई से आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले शुरू हुए हैं। इन हमलों पर भारत में नाराजगी फैल रही है और दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications