प्रोफेसर ने छात्रा का खून किया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "रविवार रात करीब 9.45 बजे नारजरी जलुकाबाड़ी थाने पहुंचा और कहा कि उसने एक अपराध किया है। अध्यापक बीमार दिख रहा था और उसने उल्टियां करनी शुरू कर दीं। उसे शीघ्र ही एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।" जारना की हत्या प्रोफेसर के आवास में की गई और उसके गले और चेहरे पर घाव के निशान पाए गए।
विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली जारना बोडो भाषा विभाग के परास्नातक पाठ्यक्रम के तीसरे सेमेस्टेर की छात्रा थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना है। अध्यापक के स्वस्थ होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications