भारतीयों के पक्ष में बोले आस्ट्रेलियाई बिशप
फिलिप रविवार को सेंट पॉल कैथ्रेडल में प्रार्थना सभा की अगुवाई कर रहे थे। वह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बिशप हैं। फिलीप हगिन्स ने ऑस्ट्रेलियावासियों से कहा कि अगर वह दूसरे देश के लोगों के प्रति( भारतीय समुदाय) पूर्वाग्रह और उदासीनता रखते हैं तो उन्हे अपने इस आचरण के लिए यीशू से क्षमा मांगनी चाहिए। यह गिरजाघर मेलबर्न के सबसे प्रसिद्ध गिरजाघरों में से एक है।
बिशप ने प्रर्थना सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा "घमंड के कारण अन्य लोगों की संस्कृति के प्रति आंखें मूंदने के लिए हमें क्षमा करो। अन्य लोगों की संस्कृति का सम्मान नहीं करने के लिए हमें क्षमा करो। अन्य लोगों के दुखों को नहीं सुनने के लिए हमें क्षमा करो जो इस भूमि पर पीड़ित हैं, खासकर भारतीयों के लिए जो कमजोर महसूस कर रहे हैं।" बिशप ने लोगों से भारतीय समुदाय के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण रवैया रखने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।