गणतंत्र दिवस पर बिहार में अलर्ट

नक्सली एवं आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए बिहार में यह चौकसी बरती जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने और वाहनों की जांच का आदेश दिया है। राज्य से लगी भारत-नेपाल की करीब 750 किलोमीटर की खुली सीमा को पार करने वाले सभी लोगों की तलाशी लेने और संदिग्ध लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दा ने सोमवार को बताया कि नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में पुलिस चौकियों और थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना में सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रेलवे स्टशनों, बस पड़ावों, हवाई अड्डे पर अर्धसैनिक बलों, एसटीएफ और बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के जवान तैनात किए गए हैं।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार नक्सलियों या आतंकियों के हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा और सावधानी के लिए खोजी कुत्तों का सहारा लिया जा रहा है। पटना-गया, पटना-कटिहार तथा पटना-जमालपुर रेल खंडों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications