बांग्लादेश राइफल्स के 53 जवानों ने बगावत का अपराध कबूला
ढाका, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के 53 जवानों ने पिछले वर्ष के विद्रोह हिस्सा लेने का अपराध स्वीकार करते हुए रहम की अपील की है। इस विद्रोह में 74 लोग मारे गए।
बीडीआर की विशेष अदालत में 19वीं राइफल बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल गाजी सलाहुद्दीन ने जवानों पर लगे आरोपों को बताया।
अदालत के पूछने पर कुल 62 जवानों में से 53 ने अपना दोष स्वीकार कर लिया और रहम की अपील की। अन्य नौ जवानों ने दोषी होने से इंकार किया और दावा किया कि वे विद्रोह में शामिल नहीं थे।
ढाका के बीडीआर मुख्यालय में पिछले वर्ष 25-26 फरवरी को विद्रोह हुआ था। मारे गए लोगों में सेना से बीडीआर में प्रतिनियुक्ति पर 57 अधिकारी भी शामिल हैं।
तीन सदस्यीय अदालत के अध्यक्ष बीडीआर के महानिदेशक मेजर जनरल एम.मैनुल इस्लाम ने चार गवाहों के बयान भी लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications