दिल्ली को कोहरे से राहत
राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सोमवार सुबह 8.30 दृश्यता 500 मीटर से ज्यादा रही।
बहरहाल, ज्यादातर उड़ानों की आवाजाही समय से जारी रही जबकि कुछ की उड़ानों में देरी हुई।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, "दृश्यता सामान्य होने से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई)परउड़ानों की आवाजाही सामान्य रही। बाकी कुछ फ्लाइटों की सेवाओं में देरी हुई। "
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति ठीक नहीं रही। 17 रेलगाड़ियां रद्द हो गई हैं और 30 तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं 12 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव भी किए गए हैं।
अधिकारी ने कहा,"दिल्ली में कोहरा नहीं दिखा परंतु देश के अन्य हिस्सों में अभी भी घना कोहरा कायम है जिससे रेलगाड़ियों की सेवाएं प्रभावित रहीं। घना कोहरा सबसे बड़ी समस्या है और रेलगाड़ियों की आवाजाही सामान्य होने में एक हफ्ते का वक्त लगेगा।"
मौसम विभाग ने मंगलवार को सुबह कोहरा रहने की संभावना जाहिर की है। साथ ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications