हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या 150,000 के पार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हैती की संचार मंत्री मैरी-लॉरेंस जोकेलिन लासेग ने रविवार को बताया कि बरामद शवों और दफन किए गए शवों की गिनती के आधार पर भूकंप में मरने वालों की संख्या 150,000 से अधिक हो गई है।
मंत्री ने कहा कि अभी मरने वालों का आकंडा अधूरा है क्योंकि भूकंप प्रभावित अन्य शहरों से मृतकों के आंकड़े मिलने बाकी हैं। उन्होंने कहा, "कोई नहीं जानता कि कितने शव मलबे में दब गए। मरने वालों की वास्तविक संख्या कौन जान सकता है?"
हैती सरकार ने शनिवार को कहा था कि तलाश और बचाव कार्य को छोड़कर अब सहायता कार्यो पर ध्यान देने की जरूरत है। हैती सरकार उस समय मरने वालों की संख्या 111,481 बताई थी। भूकंप विगत 12 जनवरी को आया था।
उधर, हैती में अब भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय प्रयास जारी हैं। राहत कार्य शुरू होने के बाद से 132 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications