बिहार में ठंड जारी
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को गया जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3़ 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जबकि रविवार को गया का न्यूनतम तापमान 5़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8़ 8 तथा पूर्णिया का 7़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के कारण अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है।
शिक्षा विभाग ने सर्दी के मद्देनजर सोमवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खोलने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications