पाकिस्तान में तालिबान ने बालिका विद्यालय को उड़ाया
इस्लामाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमत्तर सीमांत प्रांत के चारसद्दा जिले में तालिबान ने एक निजी बालिका विद्यालय की इमारत को बमों से उड़ा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आतंकवादियों ने इक्रा पब्लिक स्कूल की इमारत को दो बमों के जरिये नष्ट कर दिया। यह बम विस्फोट शनिवार की रात किया गया। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।
विस्फोट की वजह से विद्यालय के दो कमरे और चारदिवारी पूरी तरह नष्ट हो गई। यह पहली बार है जब आतंकवादियों ने निजी विद्यालय को निशाना बनाया है। इससे पहले आतंकवादी इस इलाके में चार सरकारी विद्यालयों को विस्फोट से ध्वस्त कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications