आस्ट्रेलियाई राष्ट्रध्वज बदलना नहीं चाहिए : उप प्रधानमंत्री
कैनबरा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की उप प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने सोमवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के राष्ट्रध्वज में बदलाव नहीं होना चाहिए।
गिलार्ड ने स्काई न्यूज से कहा कि राष्ट्रध्वज आस्ट्रेलिया के इतिहास का एक हिस्सा है और देश के भविष्य का हिस्सा होना चाहिए। पूर्व टेलीविजन पत्रकार रे मार्टिन ने यूनियन जैक को हटाने की मांग की है।
बहरहाल उप प्रधानमंत्री ने कहा कि ध्वज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीक है जिस पर आस्ट्रेलियाई नागरिकों को गर्व है।
गिलार्ड ने कहा, "इसे निश्चित ही हमारा राष्ट्रध्वज बने रहना चाहिए तथा 26 जनवरी को आस्ट्रेलिया दिवस कायम रहना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications