ग्वाटेमाला के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ वारंट
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पोर्टिलियो को वर्ष 2008 में मेक्सिको से प्रत्यर्पण किया गया था। एक अपराध न्यायालय के न्यायाधीश ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा पोषित आयोग के सदस्य, पुलिस और अभियोजकों ने रविवार को पोर्टिलियो की गिरफ्तारी के लिए कई मकानों में छापे मारे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
न्यायिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार दो हफ्ते पहले अमेरिकी सरकार ने पोर्टिलियो के प्रत्यपर्ण के लिए अनुरोध किया था। वैसे अमेरिका के इस अनुरोध को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि पोर्टिलियो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वी जाकापा प्रांत स्थित पोर्टिलियो के आवास को शनिवार रात को ही कानून प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने घेर लिया था।
उल्लेखनीय है कि पोर्टिलियो वर्ष 2000 से 2004 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications