स्वाइन फ्लू से दिल्ली में और 2 की मौत
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार को दो और लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।
सोमवार को हुई दो मौतों में एक 33 वर्षीय महिला है जबकि दूसरे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की प्रभारी उप नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "33 वर्षीय एक महिला की मौत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई।"
सोमवार को स्वाइन फ्लू के दो नए और ताजा मामले भी सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की कुल संख्या 9,636 हो गई है जबकि इससे मरने वालों की संख्या 92 तक पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications