भोपाल मे विधायक आवास में मिली लाश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित विधायक विश्राम गृह स्थित भारतीय जनता पार्टी की विधायक पान बाई के आवास क्रमांक सात से 22 वर्षीय युवक ब्रजेंद्र की लाश पंखे से लटकी मिली हैं। पुलिस ने यह लाश बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद की है। यह लाश दो से तीन दिन पुरानी है। मृतक महिला विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है,जो भोपाल में रहकर अध्यापन कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications