ट्रांसपोर्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व सांसद का पुत्र गिरफ्तार
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार चाणक्य को पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित एक अपार्टमेंट के समीप से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चाणक्य अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि चाणक्य से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पुलिस को संभावना है कि सत्येन्द्र सिंह हत्या की गुत्थी अब सुलझ जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पूर्व सांसद विजय कृष्ण पिछले कई दिनों तक जेल में बंद रहे और सात जनवरी को न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा किया है।
ज्ञात हो कि मई 2009 के अंतिम सप्ताह में सत्येन्द्र का अपहरण कर लिया गया था तथा इनका शव पुलिस ने 11 जून को गंगा नदी से बरामद किया था। इस मामले का मुख्य आरोपी चाणक्य उसी समय से फरार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications