उड़ीसा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी
मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सुकांत कुमार पांडा ने आईएएनएस को बताया, "धमकी भरा यह ईमेल सोमवार को मिला है। इसे भेजने वाले ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है।"
ईमेल के जरिए प्रदेश के वांछित नक्सली नेता सब्यसाची पांडा की पत्नी शाश्वती देवी को तत्काल रिहा करने की मांग की है। शाश्वती को गत 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इस ईमेल में धमकी दी गई है कि यदि शाश्वती को रिहा नहीं किया गया और गणतंत्र दिवस के मौके पर यदि वह कटक गए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications